डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, विचारों को आत्मसात करने का आह्वान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
कोरबा। भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद ज्योत्सना महंत सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
इस अवसर पर सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर एक लोकप्रिय भारतीय विधिवेत्ता अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित एवं बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के विरुद्ध सामाजिक भेदभाव के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया। उन्होंने श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का भी मजबूती से समर्थन किया। उन्होंने बताया कि डॉ. अम्बेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री रहे और भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार के रूप में देश को नई दिशा प्रदान की।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने संबोधन में बताया कि डॉ. अम्बेडकर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। उन्होंने विधि अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में गहन शोध कर ख्याति प्राप्त की। अपने प्रारंभिक जीवन में वे अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे और वकालत भी की। बाद में उन्होंने राजनीति के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और वर्ष 1956 में बौद्ध धर्म स्वीकार किया। वर्ष 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का पूरा जीवन सामाजिक चिंतन पर आधारित रहा। वे सामाजिक समानता मौलिक अधिकार मानवीय न्याय समाजवाद और देश की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में बनी सरकार में डॉ. अम्बेडकर ने स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने पूरे जीवन समाज के उत्थान और विकास के लिए कार्य किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि बाबा साहेब हर समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका दर्शन सामाजिक समानता और मानवीय न्याय पर आधारित था। उन्होंने सामाजिक न्याय और देश की एकता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि सच्चे अर्थों में डॉ. अम्बेडकर एक महामानव सच्चे देशभक्त और महान मानवतावादी थे जिनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष गजानंद साहु सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी महिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पा पात्रे पार्षद बद्री किरण सुकसागर निर्मलकर डॉ. गोपाल कुर्रे युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहु ए डी जोशी पूर्व पार्षद डॉ. रामगोपाल यादव सनीष कुमार जिला महामंत्री एफ डी मानिकपुरी गिरधारी बरेठ सचिव डॉ. डी आर नेताम महेन्द्र थवाईत गुड्डु रवि खुंटे सीमा कुर्रे जगन्नाथ थवाईत बसंत राम टंडन अवधेश लाठिया शशिराज सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब जहां भी सभाओं और सम्मेलनों को संबोधित करते थे वहां जय भीम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठता था।
इस अवसर पर ब्लॉक एवं मंडल पदाधिकारी विजय आदिले रवि टोप्पो विजय आनंद फरियाद अली रिजवी रमेश वर्मा गणेश दास महंत विरेन्द्र राठौर दीपक टंडन ममता अग्रवाल झलकुंवर ठाकुर माधुरी ध्रुव टिंकी महंत शांता महंत त्रिवेणी मिरी जया लहरे संगीता जांगड़े श्याम बाई खुंटे रज्जाक खान संतोष यादव मोहित दास महंत अनिल सिंह शहजाद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






