नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेलगुंठा में जिला स्तरीय संयुक्त जन शिकायत सुनवाई शिविर आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बेलगुंठा में जिला स्तरीय संयुक्त जन शिकायत सुनवाई शिविर आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

अधिकारियों की मौजूदगी में 166 शिकायतें प्राप्त, पांच मामलों का मौके पर समाधान और शेष के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

गंजाम। जिले के बेलगुंठा ब्लॉक सम्मेलन कक्ष में सोमवार को जिला स्तरीय संयुक्त जन शिकायत सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में प्राप्त शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों ने कई मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ प्रमोद कुमार पूस्टि पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार पात्र भंजनगर उप जिला कलेक्टर उमाशंकर बेहरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रंजन कुमार दे ब्लॉक अध्यक्ष ममता भोल तहसीलदार बालकृष्ण प्रधान तथा समूह विकास अधिकारी हरि सिंगापुरम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जन शिकायत सुनवाई के दौरान कुल 166 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से पांच मामलों का तत्काल समाधान किया गया जबकि शेष शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर के दौरान रेडक्रॉस कोष से चार जरूरतमंद लोगों को पच्चीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने शिक्षा कृषि स्वास्थ्य भत्ता खाद्य सुरक्षा आवास निर्माण जीविका मिशन राजस्व तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी बेलगुंठा प्रखंड के अधिकारी प्रशासनिक एवं शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहे। बेलगुंठा ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों ने जनसुनवाई शिविर के संचालन में सहयोग प्रदान किया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now