नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , व्यक्ति नहीं बल्कि अनैतिक कृत्यों के खिलाफ उठती है हमारी कलम – पवन अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

व्यक्ति नहीं बल्कि अनैतिक कृत्यों के खिलाफ उठती है हमारी कलम – पवन अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

पत्रकारिता का उद्देश्य जनहित की रक्षा और व्यवस्था में सुधार लाना है, व्यक्तिगत प्रहार नहीं

बलांगीर। ओड़िशा राज्य यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बलांगीर शाखा के संगठन संपादक और वरिष्ठ पत्रकार पवन अग्रवाल ने कहा कि एक सजग और जिम्मेदार पत्रकार का संघर्ष कभी किसी व्यक्ति या समाज विशेष के खिलाफ नहीं होता बल्कि उसका विरोध उस व्यक्ति या समाज द्वारा किए गए अनैतिक कार्यों और समाज विरोधी कृत्यों से होता है।
उन्होंने कहा कि जब एक पत्रकार अपनी कलम उठाता है तो उसका उद्देश्य किसी की व्यक्तिगत छवि या किसी समाज की प्रतिष्ठा को धूमिल करना नहीं होता बल्कि व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार अनियमितता और अन्याय को उजागर करना होता है ताकि समाज में सुधार की दिशा में सार्थक पहल हो सके।
पवन अग्रवाल ने कहा कि हम किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि उसके कृत्यों का विरोध करते हैं और यही सोच हमें तथ्यों और नैतिकता के मजबूत आधार पर खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि समाज और संगठन मानवीय मूल्यों और सामूहिक प्रयासों से निर्मित होते हैं इसलिए एक सच्चा पत्रकार कभी किसी समाज या संगठन का विरोधी नहीं होता बल्कि वह उसकी कमियों को सामने लाकर सुधार का मार्ग प्रशस्त करता है ताकि वह और अधिक सशक्त और प्रभावी बन सके।
उन्होंने आगे कहा कि सत्य का अन्वेषण ही पत्रकार की सबसे बड़ी शक्ति है और पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनहित की रक्षा करना तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इसलिए पत्रकारों को सदैव यह याद रखना चाहिए कि उनकी कलम सुधार के लिए है प्रहार के लिए नहीं। जब विरोध अनैतिकता और अन्याय के खिलाफ होता है तो वह समाज में जागरूकता और सुधार दोनों का मार्ग प्रशस्त करता है।
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत द्वेष से ऊपर उठकर की गई निष्पक्ष और तथ्यपरक रिपोर्टिंग ही सच्चे अर्थों में जनहित की पत्रकारिता है और यही पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now