अवैध शराब बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा – मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुये अवैध शराब बिक्री करने के आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल (आईपीएस) ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिये लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी हेमलाल कश्यप के कब्जे से दस लीटर अवैध कच्ची महुआ कीमती 2000 रुपये को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश शेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
हेमलाल कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी – मिसदा , थाना – नवागढ़ , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






