नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती वर्ष पर पुलिस की जागरूकता पहल छात्र बने जनजागरूकता के ब्रांड एंबेसडर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती वर्ष पर पुलिस की जागरूकता पहल छात्र बने जनजागरूकता के ब्रांड एंबेसडर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बिलासपुर पुलिस की अनोखी पहल छात्रों को कराया पुलिस तंत्र और यातायात व्यवस्था का शैक्षिक भ्रमण

बिलासपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती वर्ष के अवसर पर बिलासपुर पुलिस ने एक अनोखी पहल करते हुए जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए विशेष शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानून व्यवस्था, यातायात नियमों और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की जानकारी देना तथा उनमें जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना रहा।


इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं को सबसे पहले शहर के प्रमुख स्थल शहीद विनोद चौबे चौक पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि किस प्रकार जिले में सरल, सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीकी संसाधनों और ट्रैफिक इंजीनियरिंग का उपयोग किया जाता है। विद्यार्थियों को ब्रीथ एनालाइजर, पीओएस मशीन, नेक्स्ट जेन एम परिवहन पोर्टल, व्हील लॉक, मूवेबल सिग्नल तकनीक, स्पीड राडार गन, इंटरसेप्टर वाहन, कार और बाइक लिफ्टर, बेटन लाइट तथा विभिन्न संकेतक चिन्हों के उपयोग के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी दी गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चालान प्रक्रिया और यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी भी दी गई।


इसके बाद छात्र छात्राओं को जिले में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के अंतर्गत संचालित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम का भ्रमण कराया गया। कंट्रोल रूम में बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को डिजिटल और तकनीकी माध्यमों से नियंत्रित किया जाता है।

कई विद्यार्थियों को स्वयं सिस्टम संचालित करने का अवसर भी दिया गया और उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हाई स्पीड वाहनों की पहचान, नम्बर प्लेट पहचान प्रणाली, फेस रिकग्नाइजेशन तकनीक, एलईडी डिस्प्ले, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, वाई फाई नेटवर्क और मौसम विज्ञान प्रणाली की जानकारी भी दी गई।


कार्यक्रम के दौरान डायल 112 की कार्यप्रणाली से भी छात्रों को अवगत कराया गया और बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में सूचना मिलने के बाद किस प्रकार पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करती है। इसके बाद छात्र छात्राओं को साइबर थाना का भ्रमण कराया गया जहां उन्हें डिजिटल अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर विशेषज्ञों ने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पहचान, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया निगरानी, ऑनलाइन ठगी, उससे बचाव के उपाय, हेल्पलाइन 1930, सीईआईआर और समन्वय पोर्टल के माध्यम से शिकायत और रकम वापस कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों को थाना तारबहार ले जाकर थानों की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। यहां विवेचकों ने उन्हें सीसीटीएनएस एंट्री, अपराधियों के रिकॉर्ड, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन, मालखाना व्यवस्था, रोजनामचा लेखन, गुम मोबाइल की खोज, शिकायतों के निराकरण, प्राथमिकी और अन्य पुलिस प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्र छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।


इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना है ताकि वे आगे चलकर समाज में जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभा सकें। साथ ही उन्हें पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों का ब्रांड एंबेसडर बनाकर समाज में अपराध रोकथाम और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली निमितेश सिंह, थाना प्रभारी अनंत सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र छात्राएं, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य और अनेक पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now