डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोरबा ACGN: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को कोरबा जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर कोरबा में प्रातः 10:30 बजे जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ सहित पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी तथा बूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
वहीं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद नारायण कुर्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर घण्टाघर चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पार्षदगण, कांग्रेसजन, सामाजिक बंधु एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक समता और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






