नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पत्रकार वार्ता में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया महिलाओं को सशक्त बनाने का बड़ा कदम

कोरबा ACGN: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं के अधिकार और उनके भविष्य को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। कोरबा स्थित होटल गणेश इन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय तक महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन उन्हें वास्तविक अधिकार देने का साहस किसी भी सरकार ने नहीं दिखाया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में यह संभव हो पाया है कि महिलाओं को नीति निर्माण और राजनीतिक व्यवस्था में समान भागीदारी दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
    “नारी शक्ति वंदन” बनेगा बदलाव की आधारशिला
सरोज पांडेय ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम है। उनका कहना था कि आने वाले समय में यह अधिनियम राजनीति और समाज दोनों में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा और महिलाओं की भागीदारी को नई पहचान देगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। पत्रकार वार्ता के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अब देश की मातृशक्ति केवल दर्शक नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाली शक्ति के रूप में उभरकर सामने आएगी।


    “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” से बदली सामाजिक सोच
सरोज पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पहले ही “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया गया है। एक समय ऐसा भी था जब बेटियों के जन्म पर उन्हें मार दिया जाता था, जिससे लिंगानुपात में गिरावट आई थी। लेकिन सरकार के प्रयासों से अब समाज में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है और महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
अंत में उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम देश में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now