नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्थानीय चालकों को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोयला कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को लिखा पत्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्थानीय चालकों को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोयला कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को लिखा पत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

खनन क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों से लगभग पाँच सौ स्थानीय और अनुभवी वाहन चालकों को अवसर देने की मांग

कोरबा जिले के खदान क्षेत्रों में स्थानीय और अनुभवी वाहन चालकों को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा क्षेत्र में संचालित कोयला कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने अपने पत्र में जिले के अंतर्गत आने वाले कुसमुंडा, गेवरा, मानिकपुर और दीपका सहित विभिन्न खदान क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की आवश्यकता पर जोर दिया है।


पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि वर्तमान समय में कोरबा जिले के कई खदान क्षेत्रों में निजी कंपनियों द्वारा खनन कार्य प्रारंभ किया जा चुका है और आने वाले समय में अन्य कंपनियों के भी काम शुरू होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र के स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक हो जाता है, ताकि क्षेत्र के युवाओं और श्रमिकों को अपने ही इलाके में काम मिल सके।


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ चालक महासंघ, जिला कोरबा द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अनुसार लगभग पाँच सौ स्थानीय और अनुभवी वाहन चालक रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ये सभी चालक लंबे समय से खनन कार्य से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र की परिस्थितियों तथा कार्य प्रणाली का पर्याप्त अनुभव रखते हैं।


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने पत्र में आग्रह किया है कि खनन कार्य से जुड़ी नई और वर्तमान कंपनियों द्वारा जब भी चालकों की नियुक्ति की जाए, तब स्थानीय और अनुभवी चालकों को प्राथमिकता देने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही कोरबा जिले के सभी खदान क्षेत्रों के महाप्रबंधकों को भी इस संबंध में निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि स्थानीय चालकों को समुचित अवसर मिल सके।


उन्होंने यह भी कहा कि नए चालकों की नियुक्ति के साथ-साथ पहले से कार्यरत अनुभवी चालकों को भी विभिन्न कंपनियों में समायोजित करने की सकारात्मक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे उनके परिवारों की आजीविका सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कोयला कंपनी का प्रबंधन इस विषय को संवेदनशीलता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे स्थानीय युवाओं और वाहन चालकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के आर्थिक सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now