पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर-चांपा
By ACGN 7647981711, 9303948009
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़): शराब पीने के लिए पैसे मांगकर गाली-गलौज करने वाले आरोपी को बलौदा थाना पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने बताया कि प्रार्थी लव कुमार तिवारी ने 10 अप्रैल को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 9 अप्रैल को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे वह शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरवे(B) में मौजूद था। उसी समय आरोपी कृष्ण मोहन पाण्डेय अपने कुत्ते को अस्पताल लाकर उसका वजन कराने लगा और अस्पताल में आई गर्भवती महिलाओं की फोटो खींच रहा था।
प्रार्थी द्वारा उसे समझाने पर आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए दुर्व्यवहार किया।
प्रार्थी की लिखित शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 119(1) और 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
साक्ष्य पाए जाने पर थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक सुनील टैगोर, आरक्षक रज्जू रात्रे, रज्जू टंडन, रोहित साहू, सुमीत श्रीवास, संतोष रात्रे और महिला आरक्षक चंद्रप्रभा शातेय का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी:
कृष्ण मोहन पाण्डेय उर्फ अंकु पाण्डेय (30 वर्ष), पिता केशव माधव पाण्डेय, निवासी ग्राम जर्वे (ब), थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






