नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौकीदार चाकरण जमीन पर मचा घमासान: भू-माफियाओं और प्रशासनिक चुप्पी पर उठे तीखे सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चौकीदार चाकरण जमीन पर मचा घमासान: भू-माफियाओं और प्रशासनिक चुप्पी पर उठे तीखे सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

वरिष्ठ पत्रकार मनोज जैन ने खोला मोर्चा, आदिवासी और हरिजन समुदाय की जमीनों में कथित हेरफेर की निष्पक्ष जांच की मांग

ओडिशा के बलांगीर जिले में चौकीदार चाकरण जमीन को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। तुषरा शहर के संवाददाता संघ के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार मनोज जैन ने भू-माफियाओं और प्रशासनिक तंत्र के कथित गठजोड़ पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।
मनोज जैन ने कहा कि यह केवल जमीन का मामला नहीं बल्कि न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी लड़ाइयों में चुप्पी नहीं बल्कि साहस और सत्य की जीत होनी चाहिए।
जानकारी के अनुसार बलांगीर शहर में कुछ प्रॉपर्टी डेवलपर्स द्वारा कथित रूप से अवैध प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि आदिवासी और हरिजन समुदाय को उनके पूर्वजों की सेवाओं के बदले प्राप्त चौकीदार चाकरण जमीनों के स्वरूप में बदलाव किया जा रहा है। इन जमीनों को समुदाय के लोगों के अस्तित्व और पहचान से जुड़ा माना जाता है, लेकिन कथित रूप से भू-माफिया राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर इन जमीनों में हेरफेर कर रहे हैं।
मनोज जैन ने जिला प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी गतिविधियों के बावजूद प्रशासन मौन क्यों है। उन्होंने पूछा कि क्या जिला प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करेगा या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि जिन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में यह पूरा खेल चल रहा है उनकी जवाबदेही तय की जाएगी या नहीं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। जब पत्रकारिता निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाती है तो वह केवल खबर नहीं देती बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव रखती है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षों से दबे और भयभीत पीड़ित परिवार अब अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगे हैं, जो लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है।
मनोज जैन के अनुसार यह पूरा मामला सरकार और प्रशासन के लिए एक बड़ी परीक्षा है। यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है तो जनता का विश्वास व्यवस्था पर और मजबूत होगा, अन्यथा यह संदेश जाएगा कि प्रभावशाली लोगों के सामने व्यवस्था झुक जाती है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन साहस और सत्य का साथ देता है या भू-माफियाओं के प्रभाव के आगे झुक जाता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now