केवटाली में पेयजल संकट के बीच पहुंचा पानी का टैंकर, ग्रामीणों को मिली राहत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीणों के लिए उद्योग समूह ने उपलब्ध कराया टैंकर, स्थायी समाधान की मांग भी उठी
सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केवटाली में लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या बनी हुई है। हालात ऐसे थे कि ग्रामीणों को मजबूरी में ढोढ़ी का दूषित पानी पीना पड़ रहा था। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह के निवेदन पर गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी का टैंकर भेजा गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए प्रकाश इंडस्ट्रीज के निदेशक चतुर्वेदी और उनके संस्थान द्वारा पानी का टैंकर उपलब्ध कराया गया। इस पहल से गांव के लोगों को अस्थायी राहत मिली और पेयजल की तत्काल व्यवस्था हो सकी।

जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने इस सहयोग के लिए प्रकाश इंडस्ट्रीज के निदेशक चतुर्वेदी और पूरे संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूक और जनसेवी उद्योगपति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं और उनकी यह पहल जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि ग्राम केवटाली में पेयजल की इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को बार-बार इस परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

गांव के लोगों ने भी पानी का टैंकर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






