नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लडुगां में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लडुगां में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता पवन अग्रवाल

जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज के आयोजन में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, संतों के प्रवचनों से गूंजा आध्यात्मिक माहौल

बलांगीर जिले के लडुगां में जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज द्वारा भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में पश्चिमी ओड़िशा, दक्षिण ओड़िशा के साथ रायगढ़ा, विजयनगरम और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
महोत्सव महातपस्वी शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण के सुशिष्य मुनिश्री हिमांशु कुमार और मुनिश्री हेमंत कुमार के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान संतों ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्य, अहिंसा और संयम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके आध्यात्मिक विचारों ने उपस्थित लोगों को धर्म और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।


इस अवसर पर ओडिशा सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन (बलांगीर) तथा समाजसेवी दुर्गा प्रसाद अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पुनम चंद जैन ने सभी आगंतुकों, संतों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
महोत्सव को सफल बनाने में लडुगां के एकमात्र जैन परिवार के दो भाइयों आलोक चंद जैन और पुनम चंद जैन (सुपुत्र जीतमल जैन) का विशेष योगदान रहा। उन्होंने तन, मन और धन से इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी सभी ने सराहना की।


सभा के दौरान संतों ने आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर बलांगीर जिले के सिंधेकेला में विशेष धार्मिक आयोजन की घोषणा की। साथ ही वर्ष 2026 से 2028 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन प्रक्रिया की जिम्मेदारी छत्रपाल जैन (सिंधेकेला) और रामकुमार जैन (केसिंगा) को सौंपी गई।
क्षेत्रवासियों के लिए यह भी हर्ष का विषय है कि संत आगामी चार माह के लिए केसिंगा में चातुर्मास प्रवास करेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक गतिविधियों का माहौल बना हुआ है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now