अग्रवाल सभा का भव्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन और “अग्र मंथन” सफलतापूर्वक संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
समाज के सैकड़ों लोगों की सहभागिता, अग्र धरोहर पत्रिका के प्रकाशन के साथ तीन प्रमुख कार्यक्रम एक मंच पर आयोजित
रायपुर में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन और “अग्र मंथन” कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में वैवाहिक परिचय की परंपरा को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक विचार-विमर्श का मंच भी प्रदान किया गया।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने वर्ष 2025 में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए महामंत्री मनमोहन अग्रवाल के साथ कार्यकारिणी गठन पर विचार करते समय ही वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित करने और “अग्र धरोहर” पत्रिका के प्रकाशन का निर्णय लिया था। इसी क्रम में बिसंवर जी और डॉ. नीरज अग्रवाल को परिचय सम्मेलन प्रभारी तथा अग्र धरोहर पत्रिका के प्रकाशन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जनवरी माह में रायपुर में एजुकेटेड परिचय सम्मेलन की तारीख पहले से घोषित होने के कारण कार्यक्रम के आयोजन में कुछ समय का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद अग्रसेन जयंती की व्यस्तताओं और अग्र धरोहर पत्रिका के लिए सामग्री संकलन में समाज के सेवा भावी परिवारों के संकोच के कारण भी कुछ विलंब हुआ। बाद में परिस्थितियों के अनुरूप समाज के सदस्यों ने पत्रिका के महत्व को समझा और परिचय सम्मेलन के साथ “अग्र मंथन” सभा तथा अग्र धरोहर पत्रिका के प्रकाशन को एक साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

4 और 5 अप्रैल की तारीख तय होने के बाद संगठन मंत्री योगी अग्रवाल के सुझाव पर जवाहर नगर स्थित अग्रसेन भवन में प्रतिदिन शाम 4 बजे नियमित बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी, महिला मंडल, युवा मंडल, युवती मंडल और विभिन्न मोहल्ला समितियों के संयोजकों व सह-संयोजकों के साथ-साथ परिचय सम्मेलन के अनुभवी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनके सुझावों और सहयोग से छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क की विस्तृत योजना तैयार की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता कुशल नेतृत्व और समन्वित टीमवर्क पर निर्भर करती है। अध्यक्ष विजय अग्रवाल और महामंत्री मनमोहन अग्रवाल के मार्गदर्शन में संरक्षक मंडल सहित अग्रवाल सभा की संपूर्ण कार्यकारिणी, महिला मंडल, युवा मंडल, युवती मंडल तथा मोहल्ला समितियों के संयोजकों और अनेक सहयोगी सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।
लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस परिचय सम्मेलन से समाज के कार्यकर्ताओं को नया अनुभव प्राप्त हुआ है। आयोजन के दौरान सामने आई चुनौतियों से सीख लेते हुए भविष्य में और अधिक व्यवस्थित कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया। समाज के सदस्यों ने इस सफल आयोजन के लिए अग्रवाल सभा के प्रति आभार और धन्यवाद भी व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






