नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओड़िशा में जनगणना अभियान की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने लोगों से सहयोग की अपील की – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओड़िशा में जनगणना अभियान की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने लोगों से सहयोग की अपील की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

16 अप्रैल से 15 मई तक घर-घर पहुंचेगी टीम, स्व-गणना की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध

भुवनेश्वर ACGN:- ओड़िशा में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना 2026 का अभियान शुरू हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने राज्य के सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में पूर्ण सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना प्रक्रिया देश और राज्य के विकास की योजनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है, इसलिए सभी लोगों को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि जनगणना का पहला चरण गृह मंत्रालय के अंतर्गत जनगणना निदेशालय और राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वित प्रयास से शुरू किया गया है। इसके तहत घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना का कार्य 16 अप्रैल 2026 से ओड़िशा के सभी 30 जिलों में प्रारंभ होगा और यह अभियान 15 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रशिक्षित गणनकर्मी और पर्यवेक्षक प्रत्येक घर का दौरा कर परिवार और आवास से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।


मुख्यमंत्री ने बताया कि फील्ड सर्वे से पहले नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि तक लोग आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं भी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है और जो लोग अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं, उनसे अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े राज्य और देश के भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए नागरिकों को चाहिए कि जब गणनाकर्मी उनके घर आएं तो उन्हें सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आंकड़े पूरी तरह विश्वसनीय और उपयोगी बन सकें।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ओड़िशा सरकार ने इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में सहयोग दें, ताकि जनगणना अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके और इससे राज्य के विकास को नई दिशा मिल सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now