नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अरविंद तिवारी
बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
जांजगीर-चांपा ACGN:- नाबालिग बालिका के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बलौदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार कुर्रे द्वारा नाबालिग बालिकाओं के अकेलेपन का फायदा उठाकर गलत नियत से छेड़छाड़ की गई थी। इस संबंध में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना बलौदा में आरोपी के खिलाफ धारा 74 बीएनएस तथा 10 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर, संदीप सोनंत, संतोष रात्रे, लखेश विश्वकर्मा और महिला आरक्षक रुखमणि निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार कुर्रे निवासी परसाभांठा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा का रहने वाला है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


