नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस ने ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम भकुर्रा निवासी चूड़ामणि गुप्ता के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उसके कब्जे से 8 मोटरसाइकिल और हिसाब-किताब से संबंधित एक रजिस्टर जब्त किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ग्रामीणों को 3 प्रतिशत मासिक ब्याज पर रकम उधार देता था और बदले में उनकी मोटरसाइकिल, सोना-चांदी तथा अन्य कीमती सामान गिरवी रख लेता था। रकम लौटाने में देरी होने पर वह लोगों पर दबाव बनाकर उन्हें प्रताड़ित करता था।
                बाइक जांच के दौरान मिला सुराग
पुलिस को चोरी की बाइक की जांच के दौरान सूचना मिली थी कि ग्राम भकुर्रा में चूड़ामणि गुप्ता के पास कई मोटरसाइकिल रखी हुई हैं। सूचना पर साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8 मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर बरामद हुआ, जिसमें गिरवी रखे सामान और ब्याज का हिसाब दर्ज था।

कर्ज एक्ट का आरोपी चूड़ामणि


             ग्रामीण ने की थी प्रताड़ना की शिकायत
ग्राम भकुर्रा निवासी रामप्रसाद रतिया ने पुलिस को बताया कि आर्थिक परेशानी के कारण उसने आरोपी से 12 हजार रुपये उधार लिए थे और बदले में अपनी CT 100 बजाज मोटरसाइकिल (CG-13-Y-0279) गिरवी रखी थी। आरोपी ने 3 प्रतिशत मासिक ब्याज की शर्त पर रकम दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह लगातार ब्याज की रकम जमा करता रहा, फिर भी आरोपी उसे गांव और खेतों में पीछा कर परेशान करता था।

श्री अनिल कुमार सोनी
एडिशनल एसपी रायगढ़


                 कर्जा एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी चूड़ामणि गुप्ता के विरुद्ध छत्तीसगढ़ ऋणियों के संरक्षण अधिनियम (कर्जा एक्ट) की धारा 4 के तहत थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 110/2026 दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
                         एसएसपी का संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “लोग केवल बैंक और वैध वित्तीय संस्थाओं से ही ऋण लें। अवैध रूप से ब्याज पर रकम देकर लोगों को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी।”

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
निष्पक्ष • निर्भीक • विश्वसनीय खबर

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now