नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तलवार की धार पर उतरा पुराना विवाद, बुजुर्ग महिला की मौत से दहला रतनपुर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तलवार की धार पर उतरा पुराना विवाद, बुजुर्ग महिला की मौत से दहला रतनपुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अवैध संबंध के शक में भड़का गुस्सा, छह लोग घायल, मुख्य आरोपी और उसके दो पुत्र पुलिस हिरासत में

रतनपुर/बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में शनिवार शाम एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा खतरनाक रूप ले लिया कि पूरा इलाका दहल उठा। वर्षों से सुलग रहा शक और तनाव आखिरकार तलवार की धार तक पहुंच गया। इस खूनी हमले में 65 वर्षीय मुराद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में जारी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास और उसके दो पुत्रों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार पेंडरवा निवासी सुरेश श्रीवास (46 वर्ष) शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे अपने दोनों पुत्रों के साथ थाना रतनपुर पहुंचा और खुद को प्रार्थी बताते हुए शिकायत करने लगा। इसी बीच पीछे से एक वाहन में भरकर घायल लोग भी थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि सुरेश श्रीवास और उसके पुत्रों ने उनके घर में घुसकर तलवार से हमला कर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और आरोपी पिता-पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पीड़ित पक्ष के शेख शब्बीर ने बताया कि मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास का अपनी पत्नी से करीब दो वर्ष पहले तलाक हो चुका है। इसके बाद से वह लगातार यह आरोप लगाता रहा कि उसकी पूर्व पत्नी का संबंध शेख शब्बीर के छोटे भाई शेख सलीम से है। इसी शक को लेकर वह पहले भी कई बार विवाद और मारपीट की धमकी दे चुका था।
बताया जाता है कि शनिवार को भी इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी सुरेश श्रीवास अपने दोनों पुत्रों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और विवाद के दौरान तलवार निकालकर हमला कर दिया। हमले में मुराद बेगम (65 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना से पहले पीड़ित परिवार की महिलाएं आरोपी को समझाने उसके घर तक गई थीं, लेकिन वहां भी विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद महिलाएं थाना रतनपुर पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थीं कि सुरेश श्रीवास को बुलाकर समझाया जाए, क्योंकि वह लगातार मारपीट की धमकी दे रहा है। पुलिस ने उन्हें अगले दिन आने की बात कही थी, लेकिन उससे पहले ही यह सनसनीखेज घटना घट गई।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सुरेश श्रीवास और उसके दोनों पुत्रों को हिरासत में लेकर मामले की जांच तेज कर दी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now