नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने लिया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद, क्षेत्र में छाया भक्तिमय वातावरण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने लिया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद, क्षेत्र में छाया भक्तिमय वातावरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़
दिव्य हनुमंत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब


By ACGN 7647981711, 9303948009

कोरबा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढ़प में आयोजित पांच दिवसीय दिव्य श्री हनुमंत कथा के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया।
इस पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा कथा में शामिल हुए और बागेश्वर धाम सरकार के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा के तीसरे दिन मंच पर पहुंचकर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विधिवत स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महाराज जी को चुनरी भेंट कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।


धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही भक्ति और ज्ञान की गंगा में गोता लगाने के लिए ढपढ़प सहित आसपास के अनेक गांवों और शहरों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा स्थल पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान महाराज जी ने सनातन धर्म की महिमा, भगवान हनुमान की भक्ति और समाज में धार्मिक आस्था की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस भव्य धार्मिक आयोजन से पूरे बांकीमोंगरा क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया है। पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि महाराज जी का क्षेत्र में आगमन हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है और इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक जागृति का वातावरण बना है।
कथा के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने सभी अतिथियों से भेंट कर उनका अभिवादन किया।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now