नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महापरीक्षा आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महापरीक्षा आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


277 परीक्षा केंद्रों में हजारों शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा, महिलाओं की सहभागिता रही सबसे अधिक

मुंगेली: उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिले में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान महापरीक्षा का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर  कुंदन कुमार के निर्देश और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रभाकर पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में जिले के हजारों शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस अभियान के तहत जिले में कुल तेरह हजार छह सौ तेईस असाक्षरों का पंजीयन किया गया था, जिनमें से सात हजार नौ सौ अड़तालीस शिक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें पांच हजार नौ सौ दो महिलाएं और दो हजार छियालिस पुरुष शामिल रहे। यह आंकड़ा जिले में साक्षरता के प्रति बढ़ती जागरूकता और जनसहभागिता को दर्शाता है। परीक्षा जिले के दो सौ सतहत्तर परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


इस वर्ष एक विशेष पहल के तहत जिला उप जेल करही देवरी में भी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पंद्रह विचाराधीन बंदियों को इस अभियान से जोड़ा गया। इनमें से तेरह बंदियों ने परीक्षा में भाग लेकर साक्षर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।


परीक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर निरीक्षण दल गठित किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी  एल पी डाहिरे , जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा  अशोक सोनी तथा जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन  रविंद्र तिवारी सहित अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। प्राथमिक शाला फंदवानी और बाघामुड़ा में स्वच्छता व्यवस्था में कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई।


जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को भी साक्षरता अभियान से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने आसपास के दस असाक्षरों को साक्षर बनाने पर मंडल परीक्षा में दस बोनस अंक देने का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष जिले से कक्षा दसवीं के तैंतालीस और बारहवीं के छप्पन, कुल निन्यानवे विद्यार्थियों के लिए बोनस अंक का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now