अवैध गांजा तस्करी में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 4.35 कि.ग्रा. गांजा और नगदी जब्त की
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN : 7647981711, 9303948009
थाना सिविल लाईन पुलिस ने व्यापार विहार तारा मंडल के पास रेल्वे लाइन से आरोपी कार्तिक गुप्ता को गिरफ्तार कर अवैध गांजा और नगदी जब्त की, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर जिले में थाना सिविल लाईन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार्तिक गुप्ता (29 वर्ष) पुत्र विनोद गुप्ता निवासी बजरंग चौक, तालापारा को गिरफ्तार किया। आरोपी स्कुटी वाहन क्र. सीजी-10 सीडी-1592 में गांजा की डिग्गी छिपाकर ले जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 4.35 कि.ग्रा. गांजा और नगदी रकम 42,500 रुपये जब्त की। घटना में प्रयुक्त स्कुटी वाहन को भी जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर मामले में इण्ड टू इण्ड जांच कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






