नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ, लाखों खिलाड़ियों में दिखा उत्साह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ, लाखों खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN : 7647981711, 9303948009

3.49 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, पंडरापाठ में 20 करोड़ की आर्चरी अकादमी बनेगी

सरगुजा ACGN: चैत्र नवरात्रि की पावन बेला में मां महामाया की धरा सरगुजा से खेल प्रतिभाओं के महापर्व सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में सरगुजा ओलंपिक की शुरुआत करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्यमंत्री को सलामी दी और मैदान में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां महामाया का स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि बस्तर ओलंपिक की सफलता के बाद अब सरगुजा अंचल में भी इस आयोजन की शुरुआत की गई है। इससे यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक के पहले वर्ष में 1.65 लाख और दूसरे वर्ष में 3.91 लाख प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि इस बार सरगुजा ओलंपिक में लगभग 3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें से दो हजार से अधिक खिलाड़ी संभाग स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त भागीदारी खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाती है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक के वार्षिक आयोजन के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और जवानों के अदम्य साहस से नक्सल मुक्ति का संकल्प पूरा होने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक में आत्मसमर्पित नक्सलियों की टीम जोआ बाट के नाम से भी शामिल हुई थी, जिसमें लगभग 700 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भाग लेकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संदेश दिया।


मुख्यमंत्री ने बताया कि खेलों के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है और बस्तर व सरगुजा अंचल में खेल अधोसंरचना का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा के पंडरापाठ में 20 करोड़ रुपये की लागत से आर्चरी अकादमी स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलेंगे।


कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा ओलंपिक में बेटियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखना बेहद सुखद है। उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया और नशे व गलत आदतों से दूर रहने की अपील की।


पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि सरगुजा ओलंपिक में संभाग के छह जिलों से कुल 3 लाख 49 हजार प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 1 लाख 59 हजार पुरुष और 1 लाख 89 हजार महिलाएं शामिल हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन में 11 से अधिक खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इसे सरगुजा वासियों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।


कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर मंजूषा भगत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राम किशुन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now