ईद-उल-फितर और झूलेलाल जयंती पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी बधाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं दोनों पावन पर्व
कोरबा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने ईद-उल-फितर तथा चेट्रीचंड (झूलेलाल जयंती) के पावन अवसर पर कोरबावासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर मुस्लिम समाज का प्रमुख और पवित्र पर्व है, जो रमजान महीने की समाप्ति के बाद मनाया जाता है। यह त्योहार त्याग, संयम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है तथा समाज में प्रेम और सौहार्द को मजबूत करता है।
उन्होंने आगे कहा कि सिंधी समाज के इष्टदेव झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड भी आस्था, उमंग और आनंद का पावन पर्व है। भगवान झूलेलाल का यह जन्मोत्सव प्रेम, सद्भाव, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और उन्नति का संदेश देता है तथा समाज में एकता और सकारात्मकता का संचार करता है।
अग्रवाल ने कामना की कि इन दोनों पावन पर्वों के अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, यश और समृद्धि का वास हो तथा समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द और अधिक सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज को जोड़ने और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






