नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम की नई पहल “मेयर की पाती” शुरू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम की नई पहल “मेयर की पाती” शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पानी, स्ट्रीट लाइट और सफाई से जुड़ी शिकायतों का 24 घंटे के भीतर होगा निराकरण, साकेत भवन में लगाए गए रंगीन लेटर बॉक्स

कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा ने आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई जनकल्याणकारी पहल शुरू की है। निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत परिसर में “मेयर की पाती” योजना का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को पानी, बिजली और सफाई से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। इस व्यवस्था के तहत नागरिक अपनी शिकायत सीधे लेटर बॉक्स में डाल सकेंगे और संबंधित विभाग को 24 घंटे के भीतर उसका समाधान करना अनिवार्य होगा।


इस पहल का शुभारंभ महापौर  संजू देवी राजपूत और निगम आयुक्त  आशुतोष पांडे ने साकेत भवन में किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं में सुधार और व्यवस्थाओं को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए निगम लगातार नई पहल कर रहा है। “मेयर की पाती” उसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।


इस योजना के तहत नगर निगम के साकेत स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन के प्रवेश द्वार पर तीन अलग-अलग रंगों के लेटर बॉक्स लगाए गए हैं। नीले रंग का लेटर बॉक्स पेयजल से संबंधित शिकायतों के लिए रखा गया है, पीले रंग का लेटर बॉक्स स्ट्रीट लाइट और विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के लिए है, जबकि हरे रंग का लेटर बॉक्स शहर की साफ-सफाई और स्वच्छता से संबंधित शिकायतों के लिए निर्धारित किया गया है। आम नागरिक अपनी समस्या से जुड़ा आवेदन संबंधित बॉक्स में डाल सकते हैं।


लेटर बॉक्स में प्राप्त शिकायतों को तुरंत निकालकर कंप्यूटर प्रणाली में दर्ज किया जाएगा और संबंधित प्रभारी अधिकारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा जाएगा। शिकायत प्राप्त होते ही प्रभारी अधिकारी समस्या का तत्काल संज्ञान लेंगे और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करेंगे। निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 24 घंटे के भीतर समस्या का निराकरण करना अनिवार्य होगा। यदि किसी विशेष कारण से निर्धारित समय में समाधान संभव नहीं हो पाता है, तो संबंधित अधिकारी को उसके ठोस कारण बताते हुए निगम आयुक्त को प्रतिवेदन देना होगा और यह बताना होगा कि समस्या का समाधान कब तक किया जाएगा।


निगम प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। इससे शहर में नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा और लोगों का भरोसा भी प्रशासन पर मजबूत होगा।


इस अवसर पर पूर्व सभापति रामनारायण सोनी, एमआईसी सदस्य अजय गोंड, पार्षद पंकज देवांगन, अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता राहुला मिश्रा, रितेश सिंह, प्रभारी संपदा अधिकारी सचिन तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक सचीनद्र थाईवत और गिरवर विश्वकर्मा सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now