नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मां कामाख्या के दर्शन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मां कामाख्या के दर्शन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गुवाहाटी, असम

By ACGN 7647981711, 9303948009

असम प्रवास के दौरान शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना, केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से भी की सौजन्य मुलाकात

गुवाहाटी ACGN:- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम प्रवास के दौरान  कामाख्या मंदिर में दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण तथा नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


गुवाहाटी स्थित पवित्र शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना करते हुए मंत्री तोखन साहू ने मां कामाख्या के चरणों में शीश नवाकर राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या की कृपा से देश विकास और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे तथा समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे।


असम प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोकराझार लोकसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।


इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भारत सरकार के भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री H. D. Kumaraswamy से भी सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय और संवाद से जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now