नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम समोदा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी चलाकर हटाया अतिक्रमण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्राम समोदा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी चलाकर हटाया अतिक्रमण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


शासकीय घास भूमि से अवैध दुकान और तार घेरा हटाकर जमीन को कराया गया कब्जामुक्त


दुर्ग, 10 मार्च 2026/ जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम समोदा में बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने जेसीबी की मदद से शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर जमीन को मुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत ग्राम समोदा, राजस्व निरीक्षक मंडल जेवरा सिरसा, तहसील एवं जिला दुर्ग में स्थित शासकीय घास भूमि खसरा नंबर 778, रकबा 0.13 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा कर पक्का दुकान निर्माण और टीन शेड लगाकर दुकान बनाई गई थी। इसके अलावा सीमेंट पोल लगाकर तार घेरा भी किया गया था।


कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु ने राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन ने जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण को हटाया और भूमि को कब्जामुक्त कराया।


बताया गया कि उक्त शासकीय भूमि पर ग्राम के ही ब्रजेश ताम्रकार पिता गिरजाशंकर ताम्रकार द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया था, जिसे प्रशासन ने हटाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया।
इस कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक रेखा शुक्ला, पटवारी चन्द्रिका प्रसाद खरें, शत्रुघ्न मिश्रा, अनिता साहू, संदीप देशमुख सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, पंचायत जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now