नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं, एलपीजी-पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रदेश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं, एलपीजी-पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अधिकारियों को गैस आपूर्ति की सतत निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर, 10 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि राज्य में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के लिए कहा गया है, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की कमी या बाधा उत्पन्न न हो।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या वितरण में अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित व्यक्तियों और एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी और आवश्यक कदम उठा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now