नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महुली उप स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर स्वास्थ्य संकट, तीन पद स्वीकृत पर केवल एक महिला कर्मचारी सेवा में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महुली उप स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर स्वास्थ्य संकट, तीन पद स्वीकृत पर केवल एक महिला कर्मचारी सेवा में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुरक्षा अब केवल एक महिला RHO पर निर्भर

सूरजपुर – दिनांक 10 मार्च 2026 को मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थित महुली उप स्वास्थ्य केंद्र आज गंभीर स्वास्थ्य संकट का प्रतीक बन चुका है। यह उप स्वास्थ्य केंद्र उन पहुँच-विहीन गांवों के लिए जीवनरेखा माना जाता है, जहाँ लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ भी बड़ी मुश्किल से मिल पाती हैं
नियमों के अनुसार यहां एक CHO, एक महिला RHO और एक पुरुष कर्मचारी पदस्थ रहना चाहिए, ताकि क्षेत्र की बड़ी आबादी को समय पर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। लेकिन वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है
कुछ ही सप्ताह पहले यहाँ पदस्थ एक RMA की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु हो गई। इसके बाद एक पुरुष कर्मचारी को दूसरे उप स्वास्थ्य केंद्र में अटैच कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था अब केवल एक महिला RHO के भरोसे चल रही है
सोचने वाली बात यह है कि दुर्गम वनांचल क्षेत्र, जहाँ कई गाँव आज भी सड़क और परिवहन से वंचित हैं, वहाँ सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जिम्मेदारी एकमात्र स्वास्थ्यकर्मी पर छोड़ देना प्रशासनिक लापरवाही के सिवा और क्या हो सकता है

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 764798 1711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now