नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर में होगा महतारी सम्मेलन का आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर में होगा महतारी सम्मेलन का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं का होगा सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे वर्चुअल संवाद

बालोद ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को जिले के सभी परियोजना क्षेत्रों में महतारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता और योजनाओं के लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य रखा गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही में वृहद जिला स्तरीय महतारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से संवाद करेंगे और योजना से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी तथा उपस्थित महिलाओं का एनीमिया परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now