नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10,324 करोड़ रुपए किसानों के खातों में किए अंतरित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10,324 करोड़ रुपए किसानों के खातों में किए अंतरित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

25.28 लाख किसानों को मिली आदान सहायता, 263.17 करोड़ के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने होली से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी है।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत रहंगी से ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।


इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपए की राशि मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली से पहले किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे त्योहार हर्षोल्लास से मना सकें।
263.17 करोड़ के विकास कार्यों को मिली गति


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को नई रफ्तार देते हुए 15.99 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 7 कार्यों का लोकार्पण और 247.18 करोड़ रुपए की लागत के 82 कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ‘कृषक उन्नति योजना का वरदान, छत्तीसगढ़ का हर किसान धनवान’ थीम पर आधारित वीडियो का विमोचन भी किया गया।


मुख्यमंत्री का पारंपरिक खुमरी और नांगर भेंटकर स्वागत किया गया।
“किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध”

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने इस वर्ष धान बेचा है और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा उपलब्ध है तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लाखों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। बारदाने की कोई समस्या नहीं आई और भुगतान भी समय पर हुआ। भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी सहायता राशि अंतरित की जा रही है।


प्रधानमंत्री की योजनाओं का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए सम्मान निधि दी जा रही है। राज्य बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और मार्च 2026 तक इस दिशा में बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
विकास और अन्य घोषणाएं


मुख्यमंत्री ने चकरभाटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, मंगला की माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में उन्नयन तथा रहंगी खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल एवं स्टेज निर्माण की घोषणा की।
सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपए और पत्थरखान में आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की गई।
उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों के समुचित उपयोग से विकास को गति दी जा रही है। पर्यटन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध कार्य हो रहा है।
कृषि मंत्री ने फसल विविधीकरण पर दिया जोर


कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ष किसानों को धान की राशि सीधे खातों में अंतरित की जा रही है। उन्होंने किसानों से दलहन और तिलहन फसलों की ओर रुख करने तथा फसल विविधीकरण अपनाने की अपील की।
किसानों ने जताया आभार
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किसानों से संवाद किया। जगदलपुर की हितग्राही बसंती कश्यप, कोरबा के सुखन साय और जांजगीर के समर्थ सिंह ने सहायता राशि मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कृषि उत्पादन आयुक्त शाहला निगार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि सभी की सहभागिता से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now