“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर व गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बिलासपुर ACGN:- थाना सकरी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत धारा 21(ए), 22(ए), 20(ए), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
दिनांक 27 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हामिद अंसारी नामक व्यक्ति आसमा सिटी, मेण्ड्रा रोड में ब्राउन शुगर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी हामिद अंसारी (33 वर्ष) निवासी तालापारा, थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 3500 रुपये) एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ईशांत सिंह मंडलोई एवं अमन तिवारी के माध्यम से प्रयागराज से ब्राउन शुगर एवं गांजा लाकर बिलासपुर क्षेत्र में बिक्री करता था। इसके बाद पुलिस ने रामालाईफ कॉलोनी सकरी स्थित ईशांत मंडलोई के घर में तलाशी ली, जहां से 25 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 1000 रुपये), 4 नग चिलम एवं 2 नग लाइटर जब्त किए गए। किसी प्रकार का अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ।
इस मामले में अमन तिवारी (24 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया। ईशांत सिंह मंडलोई पूर्व से ही अन्य प्रकरण में जेल में निरुद्ध बताया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 19,500 रुपये बताई गई है, जिसमें मादक पदार्थ एवं मोबाइल शामिल हैं।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी, उपनिरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक पवन बंजारी, सज्जू अली, रामचंद्र कश्यप सहित थाना सकरी पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






