नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पट्टचित्र संरक्षण पर तीन दिवसीय जागरूकता कार्यशाला शुरू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पट्टचित्र संरक्षण पर तीन दिवसीय जागरूकता कार्यशाला शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पुरी, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

पारंपरिक चित्रशैली और प्राकृतिक रंगों के संरक्षण पर विशेषज्ञों ने दिया जोर

पुरी ACGN:- भारत सरकार के विकास आयुक्त हस्तशिल्प विभाग के सहयोग से तथा हस्तशिल्प पट्टचित्र उत्पादक कंपनी लिमिटेड रघुराजपुर के तत्वावधान में नीलांचल अर्बन हाट परिसर में पट्टचित्र कला को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला, प्रदर्शनी, जागरूकता कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार विश्वनाथ स्वाइन ने की। संस्थान के निदेशक डॉ. बिपिन बिहारी साहू ने स्वागत भाषण दिया। शिल्प गुरु दीनबंधु महापात्र ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पट्टचित्र गुरु शरत कुमार साहू, करुणाकर साहू और भ्रमरबर नायक सहित भारत सरकार के हस्तशिल्प प्रबंधन अधिकारी वीर भारत मरांडी, वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प प्रबंधन अधिकारी प्रमेंद्र सिन्हा, राज्य सरकार के हस्तशिल्प विकास अधिकारी सूर्यकांत पंडा, पूरी हस्तशिल्प विभाग के उपनिदेशक विष्णुपद मारांडी तथा परंपरा संस्था के संस्थापक भगवान स्वाइन मंचासीन रहे।


वक्ताओं ने कहा कि हस्तशिल्प हमारी संस्कृति, परंपरा और अर्थव्यवस्था का त्रिवेणी संगम है। इस तरह के आयोजनों से कलाकारों को अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलता है। उन्होंने पट्टचित्र कला के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर चर्चा करते हुए इसकी मौलिकता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में पारंपरिक प्राकृतिक रंगों के उपयोग को प्रोत्साहित करने, प्राचीन चित्रांकन शैली को संरक्षित रखने और विभिन्न मठों, मंदिरों तथा राजप्रासादों की पारंपरिक चित्रशैली का अध्ययन कर उसे अपनाने के लिए कलाकारों को प्रेरित किया गया।
राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त सांस्कृतिक संगठक श्याम प्रकाश सेनापति ने कार्यक्रम का संचालन किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पट्टचित्र कला की समृद्ध परंपरा को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now