नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “मैत्री” व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू, अब घर बैठे दर्ज होगी शिकायत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“मैत्री” व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू, अब घर बैठे दर्ज होगी शिकायत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की नई पहल
कोरबा, ACGN:- महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “मैत्री” व्हाट्सएप हेल्पलाइन की शुरुआत की है। इस पहल का मकसद यह है कि पीड़ित महिलाएं और बालिकाएं बिना थाना या चौकी पहुंचे ही सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
अक्सर देखा जाता है कि उत्पीड़न, छेड़छाड़ या धमकी जैसी घटनाओं में लोक-लज्जा और झिझक के कारण पीड़िताएं थाने जाने से कतराती हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कोरबा जिला पुलिस ने यह गोपनीय और सरल व्यवस्था शुरू की है।
“मैत्री” हेल्पलाइन का मोबाइल नंबर 9479282100 है। इस नंबर पर कोई भी महिला या बालिका व्हाट्सएप के माध्यम से उत्पीड़न, छेड़छाड़, धमकी या किसी भी प्रकार की परेशानी की शिकायत सीधे भेज सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शिकायतकर्ता की पहचान, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इस हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है, ताकि जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं तक यह सुविधा आसानी से पहुंच सके।
कोरबा पुलिस की यह पहल महिलाओं को बिना भय और संकोच के न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now