नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आयुष्मान वय वंदना कार्ड से सुंदरलाल को मिला 1.27 लाख का निःशुल्क उपचार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आयुष्मान वय वंदना कार्ड से सुंदरलाल को मिला 1.27 लाख का निःशुल्क उपचार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

फेफड़ों में मवाद की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मजदूर को योजना ने दी नई जिंदगी

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के करतला तहसील के ग्राम मड़वारानी जर्वे निवासी सुंदरलाल की जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। रोज कमाना और रोज खाना ही उनकी जिंदगी का सहारा था। बचत नाम की कोई चीज नहीं थी और जैसे तैसे घर का खर्च चल रहा था। कुछ समय से उन्हें लगातार थकान और सांस लेने में दिक्कत की समस्या हो रही थी। कई जगह इलाज करवाया लेकिन आराम नहीं मिला। अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कृष्णा हॉस्पिटल कोरबा में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके फेफड़ों में मवाद भर गया है और तुरंत इलाज जरूरी है।
परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता इलाज के खर्च की थी। बड़े अस्पताल का नाम सुनकर वे घबरा गए थे कि इतना पैसा कहां से आएगा। तभी उन्हें जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार की आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल सकता है। यह सुनते ही परिवार को उम्मीद की किरण दिखाई दी।
योजना के तहत उनका इलाज स्वीकृत हुआ और करीब 1 लाख 27 हजार 930 रुपये का पूरा उपचार निःशुल्क किया गया। अस्पताल में भर्ती से लेकर दवाइयों और जरूरी प्रक्रियाओं तक किसी भी खर्च के लिए परिवार को अपनी जेब से एक भी रुपया नहीं देना पड़ा। समय पर इलाज मिलने से सुंदरलाल अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और दोबारा काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।
सुंदरलाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अगर उन्हें इस योजना की जानकारी नहीं मिलती तो शायद वे अपनी बीमारी से उबर नहीं पाते। उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सचमुच जीवनदायिनी साबित हो रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now