नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नई जिम्मेदारी मिलते ही सम्मान की बौछार, अजित पंडा और नीलाचंल बिषोई का हुआ भव्य अभिनंदन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नई जिम्मेदारी मिलते ही सम्मान की बौछार, अजित पंडा और नीलाचंल बिषोई का हुआ भव्य अभिनंदन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरहामपुर, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

लक्ष्मीनरसिंह साही चौक के समीप आयोजित कार्यक्रम में वार्डवासियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने किया सम्मान

बरहामपुर ACGN:- बरहामपुर महानगर में विजू जनता दल की नवनियुक्त महानगर कमेटी के पदाधिकारियों के सम्मान में स्थानीय लोगों की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। महानगर कमेटी के सभापति अजित कुमार पंडा तथा महानगर युवा कार्यकारी सभापति नीलाचंल बिषोई (चेरु) के सम्मान में लक्ष्मीनरसिंह साही चौक के समीप शनिश्वर मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में वार्ड एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ अधिवक्ताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों, महिला कार्यकर्ताओं, युवा एवं छात्र संगठनों से जुड़े लोगों की भी मौजूदगी रही।


इस अवसर पर कॉर्पोरेटर संतोष कुमार सेठी, अधिवक्ता असित कुमार सावंत, बी. दुर्गा राव, पूर्व कॉर्पोरेटर लक्ष्मी सेठी, महिला नेता लक्ष्मी पाढ़ी, बाबुला दाश, भगवान साहू, डायरेक्टर प्रकाश महाराणा सहित विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष, भगत सिंह युवक संघ, ऑटो चालक संघ, व्यापारिक संघ से जुड़े सदस्य तथा क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनेक अधिवक्ता, पुराने छात्र नेता और महिला सदस्य भी शामिल हुए।
अभिनंदन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखने तथा स्थानीय स्तर पर लोगों के साथ संवाद बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
सम्मान समारोह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त महानगर कमेटी सभापति अजित कुमार पंडा ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों को मिलकर उठाया जाएगा तथा अपने अधिकारों के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी और भविष्य में जनसमस्याओं को लेकर मिलकर काम करने की बात कही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now