नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 18 फरवरी से 4 मार्च तक आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए आवेदन आमंत्रित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

18 फरवरी से 4 मार्च तक आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता, सौरभ साहू, सूरजपुर छत्तीसगढ़

सूरजपुर दिनांक 19 फरवरी 2026 को  छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना सूरजपुर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पात्र महिला अभ्यर्थियों से 18 फरवरी से 04 मार्च 2026 शाम 5ः00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी सूचना के अनुसार सूरजपुर, विश्रामपुर ग्रामीण एवं केशवनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरिया, कुंजनगर, शिवनंदनपुर एवं सतपता में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों – डुमरिया इमलीपारा, रेलवे कॉलोनी शांतिनगर-02 तथा सतपता खुटनपारा-02 में सहायिका पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

  निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को विभाग के नवीन पोर्टल https:\aww.e-bharti.in पर पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध उपयोगकर्ता मैनुअल से प्राप्त की जा सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now