नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रमिक सम्मेलन में 3110 हितग्राहियों को 1.23 करोड़ की सहायता राशि वितरित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

श्रमिक सम्मेलन में 3110 हितग्राहियों को 1.23 करोड़ की सहायता राशि वितरित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मंत्री लखन लाल देवांगन

कोरबा ACGN:- श्रमिकों के सम्मान और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से टीपी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सम्मेलन में श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता राशि वितरित की गई।


श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि श्रमिक प्रदेश की रीढ़ हैं और उनके खून-पसीने की मेहनत से ही विकास कार्य नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। विगत दो वर्षों में लगभग 800 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातों में सीधे अंतरित की गई है।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं श्रम कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं के तहत 3110 श्रमिकों को कुल 1 करोड़ 23 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसमें मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, श्रमिक सियान सहायता योजना, निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना तथा नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के हितग्राही शामिल रहे।


मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित करने के लिए छात्रवृत्ति, खेल प्रोत्साहन, गणवेश, साइकिल वितरण और मेधावी छात्रों के लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने श्रमिकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए श्रमेव जयते पोर्टल और कॉल सेंटर संचालित है।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में श्रमिक परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना नगर निगम की प्राथमिकता है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे पंजीयन और नवीनीकरण समय पर कराएं, ताकि किसी भी योजना से वंचित न रहें।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा नगर निगम सभापति श्री नूतन ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन स्थल पर विभागीय स्टॉल भी लगाया गया, जहां श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमवीरों ने सम्मेलन में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now