नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वार्ड 27 और 28 में 72 लाख के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वार्ड 27 और 28 में 72 लाख के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता व समयसीमा पर दिए निर्देश

कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत रविशंकर नगर जोन के वार्ड क्रमांक 27 एवं 28 में 72 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने महाराणा प्रताप नगर दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इन कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

इस दौरान शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


निगम द्वारा वार्ड 28 के कुआंभट्ठा बुधवारी बायपास स्थित विवेकानंद सेवा सदन के द्वितीय तल पर 25 लाख रुपये की लागत से हाल और कक्ष निर्माण सहित विस्तार कार्य किए जाएंगे। कन्या महाविद्यालय के पीछे ब्रह्मवाटिका के पास 5 लाख रुपये से किचन शेड निर्माण तथा अपना घर के पास 30 लाख रुपये की लागत से अहाता निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य होंगे। वहीं वार्ड 27 के महाराणा प्रताप नगर एक्सटेंशन में 12 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली और कलवर्ट का निर्माण कराया जाएगा।
इसी अवसर पर वार्ड 27 महाराणा प्रताप नगर दशहरा मैदान में 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने भवन में कुर्सी और टेबल की व्यवस्था हेतु अपने मद से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की और अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता का विश्वास उनकी अमूल्य धरोहर है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में बीते दो वर्ष एक माह के दौरान लगभग 850 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जबकि पूरे जिले में लगभग 5000 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के तेजी से विकास की बात कही।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा ने पुनः विकास की गति पकड़ी है और सभी वार्डों में समान रूप से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्ती और स्लम क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now