ऑपरेशन आघात में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब और गांजा सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
ऑपरेशन आघात में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब और गांजा सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
By ACGN 7647981711, 9303948009
64 पाव देशी शराब, 22 लीटर महुआ, 1.150 किलो गांजा व वाहन-मोबाइल जब्त, सार्वजनिक शराबखोरी पर भी सख्ती
रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री, गांजा परिवहन और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए हैं।


कार्रवाई के दौरान कुल 64 पाव देशी शराब, 22 लीटर महुआ शराब, 1.150 किलोग्राम गांजा, तीन दोपहिया वाहन और दो मोबाइल जब्त किए गए। गिरफ्तार पांच आरोपियों से 67 हजार 880 रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त की गई है।

सिटी कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने सर्किट हाउस तिराहा, बडेरामपुर रोड, रामपुर तिराहा, मरीन ड्राइव रोड और पंजरी प्लांट क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।

थाना तमनार पुलिस ने सलिहाभांठा मेन रोड पर स्कूटी से अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर 34 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त की। वहीं जूटमिल पुलिस ने कोडातराई तिराहा के पास मोटरसाइकिल से 30 पाव शराब ले जाते आरोपी को पकड़ा। कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम चिराईपानी में घर आंगन में बिक्री के लिए रखी 22 लीटर महुआ शराब बरामद की।

इसी क्रम में तमनार पुलिस ने हमीरपुर-धौराभांठा मार्ग पर नाकेबंदी कर मोटरसाइकिल की सीट में छिपाकर ले जाए जा रहे 1.150 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आम जनता से भी अपील कर रही है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






