हाईवे पर ट्रक ड्राइवर से लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, तीन आरोपी जेल भेजे गए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
हिर्री पुलिस की कार्रवाई, बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज
बिलासपुर ACGN:- थाना हिर्री पुलिस ने हाईवे पर ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ और शिनाख्ती कार्रवाई पूर्ण करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2025 को पेण्ड्रीडीह चौक राज ढाबा के पास एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 64/2025 के तहत धारा 309(4), 238बी, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान थाना कोनी में दर्ज एक अन्य प्रकरण की विवेचना में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर हिर्री पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। पूछताछ में घटना में उनकी संलिप्तता पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में जय दिवाकर उर्फ छोठू (20 वर्ष) निवासी बजरंग नगर आवासपारा सिरगिट्टी, सूरज साहू उर्फ दादू साहू (20 वर्ष) निवासी बहरामुड़ा तिफरा तथा प्रदीप धुरी उर्फ संजू बाबा (19 वर्ष) निवासी सिरगिट्टी क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक दस्तावेजी और मेमोरेण्डम कार्रवाई पूर्ण करने के बाद 18 फरवरी 2026 को तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
हिर्री पुलिस ने बताया कि हाईवे पर लूटपाट और मारपीट की घटनाओं में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






