नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नल से जल ने बदली दीपा की जिंदगी, चौघड़ा गांव में आई खुशहाली – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नल से जल ने बदली दीपा की जिंदगी, चौघड़ा गांव में आई खुशहाली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी, महिलाओं को मिली राहत और सम्मान

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ACGN:- जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत चौघड़ा के लोहारपारा में रहने वाली दीपा के लिए कभी साफ पानी एक बड़ी परेशानी हुआ करता था। रोजाना घर से दूर कुएं तक जाकर पानी लाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। इसमें काफी समय और मेहनत लगती थी, जिससे घर और बच्चों की देखभाल पर असर पड़ता था।
लेकिन हर घर नल से जल योजना लागू होने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए। अब दीपा के घर में ही नल से शुद्ध और सुरक्षित पेयजल मिल रहा है। पानी के लिए दूर भटकने की मजबूरी खत्म हो गई है। समय की बचत होने से वे अब परिवार और बच्चों पर ज्यादा ध्यान दे पा रही हैं।
सबसे बड़ा बदलाव स्वास्थ्य के क्षेत्र में देखने को मिला है। साफ पानी मिलने से परिवार की सेहत में सुधार हुआ है और बीमारियों का खतरा कम हुआ है। दीपा बताती हैं कि अब उन्हें सुविधा के साथ सम्मान और सुरक्षा का एहसास भी होता है। पहले जहां पानी लाना मजबूरी थी, अब घर बैठे पानी मिलना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
दीपा ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। उनका कहना है कि यह योजना केवल पानी नहीं लाई, बल्कि उनके जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास भी लेकर आई है।
जल जीवन मिशन आज ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ा बदलाव साबित हो रहा है। चौघड़ा गांव की यह कहानी बताती है कि जब योजनाएं सही तरीके से जमीन पर उतरती हैं, तो वे सिर्फ सुविधाएं नहीं देतीं, बल्कि पूरे गांव की तस्वीर बदल देती हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now