नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली व बोर्ड परीक्षा के मद्देनज़र दर्री थाना में डीजे संचालकों की बैठक, बिना अनुमति संचालन पर रोक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली व बोर्ड परीक्षा के मद्देनज़र दर्री थाना में डीजे संचालकों की बैठक, बिना अनुमति संचालन पर रोक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


कोरबा। शासन के निर्देशानुसार कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में दर्री थाना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह द्वारा थाना परिसर में क्षेत्र के समस्त डीजे संचालकों शराब दुकानों के मैनेजर पेट्रोल पंप के मैनेजरो की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक में विशेष रूप से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सख्त निर्देश जारी किए गए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में विद्यार्थियों को शांत एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए बिना विधिवत अनुमति के किसी भी स्थिति में डीजे संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई संचालक बिना अनुमति डीजे चलाते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अधिकारियों ने ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित डेसीबल सीमा का पालन करना अनिवार्य है। रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा अवधि के दौरान अनावश्यक शोर-शराबा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा और नियमों का कड़ाई से पालन करें।


बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार के भड़काऊ, अश्लील या आपत्तिजनक गीतों का प्रसारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।  किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में आयोजक और डीजे संचालक दोनों जिम्मेदार माने जाएंगे।
थाना प्रभारी आशीष सिंह ने डीजे संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। क्षेत्र में पुलिस द्वारा नियमित गश्त एवं निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।
बैठक में उपस्थित संचालकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व मर्यादित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की परीक्षाएं प्रभावित न हों और क्षेत्र में सौहार्द बना रहे।
दर्री थाना द्वारा आयोजित इस बैठक से स्पष्ट है कि होली पर्व और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नियमों का पालन करने वालों को कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय में वेबपोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हमले हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now