नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 16 गौवंश तस्करों से मुक्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 16 गौवंश तस्करों से मुक्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

रायगढ़ जिले में गौवंश तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 गौवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 फरवरी की शाम थाना लैलूंगा को मुखबिर से सूचना मिली कि आमापाली से झगरपुर मार्ग के रास्ते मवेशियों को ओडिशा के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम झगरपुर के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देवानंद यादव (32 वर्ष), निवासी ग्राम आमापाली, थाना लैलूंगा बताया। उसके पास से 16 नग गौवंश बरामद किए गए। जब उससे मवेशियों के परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने रब्बुल खान नामक व्यक्ति के साथ मिलकर मवेशियों को ओडिशा ले जाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने सभी बरामद गौवंश का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया और उन्हें देखभाल के लिए सलखिया गौशाला भेज दिया, जहां उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था की गई है।


आरोपी देवानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी रब्बुल खान की तलाश जारी है।
इस संबंध में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 52/2026 के तहत छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण एवं पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में गौवंश तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में गौवंश संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल कमजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now