आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
अनिल कुमार चौधरी, जिला ब्यूरो चीफ, गंजाम
बरहामपुर। मंगलवार को बाबाजी टूटा साही स्थित श्री श्री श्री गोपाल जीउ मंदिर प्रांगण में आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी एवं पुरी गोवर्धन पीठ परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं धर्मप्रचारक इंजीनियर सूर्य नारायण रथ की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाथीन संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष हरिहर दास महाराज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पुरी गोवर्धन पीठ परिषद एवं आदित्य वाहिनी–आनंद वाहिनी के सर्व भारतीय अध्यक्ष मातृ प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे, जबकि उपाध्यक्ष तिरुपति मोहंती विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। आसिका के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप भाई सहित विभिन्न मठों से पधारे 21 संत-महात्माओं ने दिवंगत सूर्य नारायण रथ के आध्यात्मिक, सामाजिक और धार्मिक जीवन पर प्रकाश डाला।
संतों ने कहा कि रथ ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक गुरु परंपरा की शिक्षाओं और सनातन धर्म की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित रखा। उनका जीवन अनुकरणीय रहा और समाज को धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा देता रहेगा।

सभा में आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी के विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ब्रह्मपुर वेद विद्यालय के आचार्य रामकृष्ण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में वेद छात्रों द्वारा मंत्रोच्चार एवं संत पूजन ने वातावरण को अत्यंत भावुक और आध्यात्मिक बना दिया। भजन समारोह भी अत्यंत आकर्षक एवं भावपूर्ण रहा, जिसने उपस्थित जनों को श्रद्धा और भक्ति में सराबोर कर दिया।
मौजूद संतों एवं धर्मप्रेमियों ने आह्वान किया कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित होकर आगे आना ही स्वर्गीय रथ को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर हषिकेश पाढ़ी, उमाशंकर पानी, संतोष कुमार साहू, रामप्रसाद पंडा, शिव शंकर मडाला, परिमल कुंडू, शांतिलता पाढ़ी, रत्नगर्भा सरस्वती, सुरेंद्र पाढ़ी, झरना पाढ़ी, नरसिंह साहू, लाधुकेश मिश्रा, प्रकाश चंद्र पानीग्रही, सुषमा पंडा, दुर्गा प्रसाद पंडा, टी. साहेब पात्रा, ज्ञान रंजन साहू, पार्वती कुमार सडंगी, संतोष कुमार मोहंती सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार चौधरी उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा का समापन सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से विनम्र प्रार्थना की।
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






