अवैध मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) सहित आरक्षक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर – रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार की जाने वाली सख्त कार्यवाही के क्रम में रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के अवैध विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आरक्षक के कब्जे से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा लगभग 01 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (कीमत लगभग 8,000 रूपये) बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सख्त आपराधिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा के निर्देशन में सूखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल एवं सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक इशु अग्रवाल के नेतृत्व में थाना टिकरापारा एवं आजाद चौक की संयुक्त पुलिस टीम को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन क्रमांक सीजी -04- पीडब्ल्यू -1372 में बैठकर प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर बताये गये हुलिये के व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन के रूप में हुई , जिसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया। वहीं मामले में इंड टू इंड अग्रिम विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत से गंतव्य तक की कड़ी में गहन जांच कर अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी –
आरक्षक हिमांशु बर्मन पिता चैतुराम बर्मन उम्र 34 वर्ष स्थायी पता – ग्राम कुण्डा , जिला – कबीरधाम और वर्तमान पता – जनता कॉलोनी , पुलिस लाइन रायपुर (छत्तीसगढ़)।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






