नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नन्हीं अल्फिया ने कलेक्टर को दिया जन्मदिन का न्योता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नन्हीं अल्फिया ने कलेक्टर को दिया जन्मदिन का न्योता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर ने दिया आशीर्वाद, सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट का वीआईपी एंट्री पास भेंट

बालोद | ACGN:- संयुक्त जिला कार्यालय में उस समय आत्मीय माहौल देखने को मिला जब आठ वर्ष की नन्हीं बालिका अल्फिया अपने माता-पिता के साथ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा से मिलने पहुँची। अल्फिया ने अपने हाथों से तैयार किया गया आमंत्रण पत्र कलेक्टर को सौंपते हुए 13 फरवरी को आयोजित होने वाले अपने जन्मदिन के न्योता भोज में शामिल होने का आग्रह किया। मासूम अंदाज और आत्मविश्वास से भरे इस आमंत्रण ने सभी का मन मोह लिया।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालिका के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए उसे जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अल्फिया की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आत्मीय निमंत्रण समाज में अपनत्व और सकारात्मक संस्कारों का प्रतीक है।

मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने बच्ची को 13 से 15 फरवरी तक जिले के नारागांव में आयोजित होने वाले ‘सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट’ में शामिल होने के लिए वीआईपी एंट्री पास भी प्रदान किया, जिससे अल्फिया के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी।
उल्लेखनीय है कि शिकारी पारा बालोद निवासी दंपत्ति श्रीमती तन्वी खान एवं श्री जमिल खान अपनी पुत्री अल्फिया के आठवें जन्मदिन के अवसर पर माध्यमिक शाला ओरमा में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे अपनी बेटी के साथ कलेक्टर को आमंत्रित करने संयुक्त जिला कार्यालय पहुँचे थे।
इस आत्मीय मुलाकात ने प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद और विश्वास की एक सुंदर मिसाल पेश की है, जहां एक नन्हीं बच्ची का स्नेहिल निमंत्रण प्रशासनिक गरिमा के साथ सहज रूप से स्वीकार किया गया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now