नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समर्पण दिवस पर भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया भावपूर्ण नमन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समर्पण दिवस पर भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया भावपूर्ण नमन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जिला कार्यालय से घंटाघर तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम, एकात्म मानववाद के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

कोरबा | ACGN:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 फरवरी को परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में सादगी और श्रद्धा के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विपणन एवं विकास संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे महान चिंतक, दूरदर्शी संगठनकर्ता और राष्ट्रवादी विचारधारा के सशक्त प्रवक्ता थे। उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी देश के विकास का मार्गदर्शक है। यह विचार हमें बताता है कि विकास केवल आर्थिक वृद्धि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग का संतुलित और समग्र विकास ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे प्रयास पंडित जी की सोच का ही विस्तार हैं।
सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज को एकजुट देखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पंडित जी का संदेश था कि जाति-पाती से ऊपर उठकर समाज को संगठित किया जाए। उन्होंने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का संतुलन ही स्वस्थ समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। पंडित जी त्याग, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रेणुका राठिया, लक्की नंदा, जिला मंत्री अजय कंवर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समर्पण दिवस के इस आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now