नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वजन त्योहार 2026 का आगाज़, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बच्चों से संवाद कर दिया पोषण का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वजन त्योहार 2026 का आगाज़, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बच्चों से संवाद कर दिया पोषण का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर-1 से अभियान की शुरुआत, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और जनजागरूकता पर दिया विशेष जोर

कोरबा ACGN:- शासन के निर्देशानुसार वजन त्योहार 2026 का शुभारंभ रविवार को कोरबा शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर-1, सेक्टर रामपुर में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज, वार्ड पार्षद ममता यादव तथा परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के आत्मीय स्वागत और अभिवादन से हुई। मासूम बच्चों ने नींबू देखो गोल-गोल और मछली जल की रानी है जैसे बालगीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को जीवंत और आनंदमय बना दिया।


कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बच्चों से सहज संवाद करते हुए रंगों की पहचान कराई और फल-सब्जियों के चित्रों के माध्यम से पोषण का महत्व समझाया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए और गतिविधियों में भाग लिया। सहभागिता करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप चॉकलेट भी वितरित की गई। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र में पंजीकृत बच्चों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं, कुपोषण की स्थिति और टीकाकरण से जुड़ी जानकारी ली और वजन व ऊंचाई सही तरीके से मापने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरसी और घर पर बच्चों की बेहतर देखभाल पर विशेष ध्यान देने की बात कही।


कलेक्टर की मौजूदगी में दो शिशुओं नव्या उम्र 2 माह पिता करण गोड तथा आन्या उम्र 5 माह पिता शनि जायसवाल का वजन इलेक्ट्रॉनिक मशीन से और लंबाई इन्फेंटोमीटर से मापी गई। इस दौरान हितग्राहियों को टीकाकरण, संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और बच्चों की नियमित निगरानी को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। वजन त्योहार के शुभारंभ कार्यक्रम में 0 से 6 वर्ष के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, शिशुवती माताएं, किशोरी बालिकाएं, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमजन से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अनिवार्य रूप से लाएं ताकि वजन त्योहार का उद्देश्य पूरा हो सके और जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now