नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी वनांचल से शहर तक की पीड़ा, 131 आवेदनों पर तय की समय-सीमा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी वनांचल से शहर तक की पीड़ा, 131 आवेदनों पर तय की समय-सीमा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

राखड़ डंपिंग, जर्जर विद्युत पोल, मुआवजा और भुगतान मामलों में अधिकारियों को जांच व त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कोरबा ACGN:- जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनदर्शन के दौरान कुल 131 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।


जनदर्शन में आवेदकों ने क्रमवार अपनी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं। ट्राइसाइकिल और राशन कार्ड से जुड़े आवेदनों को खाद्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग को भेजते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा भूमि को कब्जामुक्त कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, केवाईसी, मुआवजा, संविदा एवं अनुकम्पा नियुक्ति, सीमांकन और भवन निर्माण से जुड़े अनेक आवेदन सामने आए।


बरबसपुर क्षेत्र में राखड़ डंपिंग के कारण खेतों में जलभराव और कृषि भूमि प्रभावित होने की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को स्थल निरीक्षण कर जांच और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर निगम क्षेत्र में मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान लंबित रहने की शिकायत पर प्रकरण संबंधित विभाग को भेजा गया। एसईसीएल भूमि मुआवजा मामले में कलेक्टर ने भूमि मापन को अनिवार्य प्रक्रिया बताते हुए 15 दिवस के भीतर मापन कर आगे की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए।


राताखार दुर्गा चौक में जर्जर विद्युत पोल से दुर्घटना की आशंका को लेकर विद्युत विभाग को तत्काल सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए। बगदरा ग्राम पंचायत जेमरा में मनरेगा कार्य प्रारंभ कराने और फसल क्षति से जुड़े आवेदन पर जिला पंचायत और वन विभाग को संयुक्त जांच के आदेश दिए गए। ठेकेदारी कार्य पूर्ण होने के बाद भुगतान नहीं मिलने और आवास मित्र के मानदेय भुगतान से जुड़े मामलों में भी संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।


जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now