नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवांगन समाज की एकजुटता बनी सहारा, बेटी के विवाह के लिए 21 हजार की मदद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

देवांगन समाज की एकजुटता बनी सहारा, बेटी के विवाह के लिए 21 हजार की मदद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

समिति के पंजीयन के बाद पहला सामाजिक कार्य, जरूरतमंद परिवार का बढ़ा मनोबल

मुंगेली ACGN:- देवांगन समाज कल्याण समिति मुंगेली के पंजीयन के बाद समाज की एकता और सहयोग की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। समिति ने अपने पहले सामाजिक कार्य के रूप में एक गरीब और जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह हेतु 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान कर यह संदेश दिया कि समाज की असली ताकत उसकी एकजुटता और संवेदनशीलता में ही निहित है।
समाज के युवक यश देवांगन के माता-पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण छोटी बहन के विवाह को लेकर लगातार चिंता बनी हुई थी। ऐसे कठिन समय में देवांगन समाज कल्याण समिति और समाजजनों ने आगे बढ़कर सहयोग का हाथ थामा और विवाह की चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया। इस पहल से न केवल परिवार को आर्थिक संबल मिला बल्कि समाज के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
रविवार को दोपहर यश देवांगन के निवास पहुंचकर देवांगन समाज जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने समिति के पंजीकृत बैंक खाते के माध्यम से 21 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट किया। इस दौरान विवेकानंद वार्ड पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन, हीरालाल वार्ड पार्षद निमेश देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, शिक्षक दुर्गेश देवांगन, शत्रुहन लाल देवांगन, सचिव सुदामा देवांगन, उपाध्यक्ष अजय देवांगन, सह सचिव जगदीश देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। समाज के सदस्यों ने चेक के साथ घरेलू सामग्री देकर भी इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर यश देवांगन ने समाज के सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कम समय में सभी से व्यक्तिगत रूप से मिल पाना संभव नहीं है लेकिन वे सभी समाजजनों को बहन के विवाह अवसर पर आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित करते हैं। समिति ने स्पष्ट किया कि प्राप्त समस्त सहयोग राशि पंजीकृत बैंक खाते में जमा कर पारदर्शिता के साथ जरूरतमंद परिवार को चेक के माध्यम से दी गई है।
जिलाध्यक्ष अधिवक्ता आनंद देवांगन ने कहा कि देवांगन समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। समिति के पंजीयन के बाद यह पहला सामाजिक कदम है जो समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरणादायक पहल है। जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही समाज का सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि समिति आगे भी गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के लिए इसी तरह सहयोगात्मक कार्य करती रहेगी। इस पहल से पूरे समाज में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now