नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाना उरगा पुलिस की सख्त कार्रवाई, देशभर की ठगी रकम खाते में लेने का खुलासा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

थाना उरगा पुलिस की सख्त कार्रवाई, देशभर की ठगी रकम खाते में लेने का खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि थाना उरगा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे म्यूल अकाउंट के रूप में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इस खाते का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में की गई साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था, जिससे वास्तविक अपराधियों की पहचान छिपाई जा सके। तकनीकी विश्लेषण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी संजय मिरी पिता शिवकुमार मिरी उम्र 36 वर्ष निवासी बरपाली सतनामीपारा थाना उरगा जिला कोरबा है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, ओटीपी या बैंक से संबंधित किसी भी जानकारी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक खाते को किराए पर देना या किसी और को उपयोग के लिए देना दंडनीय अपराध है। साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी जानकारी की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाना अथवा साइबर पुलिस थाना को देने की अपील की गई है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now